LOADING

Type to search

ग्लोबल साउथ, व्यापार, नई तकनीक और स्टार्टअप पर मंथन : उदयपुर में ब्रिक्स प्रतिस्पर्धा आयोग प्रमुखों का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

International

ग्लोबल साउथ, व्यापार, नई तकनीक और स्टार्टअप पर मंथन : उदयपुर में ब्रिक्स प्रतिस्पर्धा आयोग प्रमुखों का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

Share

ताज फतेह प्रकाश पैलेस में दो दिवसीय बैठक
उदयपुर, 8 अगस्त:
उदयपुर के ऐतिहासिक ताज फतेह प्रकाश पैलेस में शनिवार से ब्रिक्स देशों के प्रतिस्पर्धा आयोगों के प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों का दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की मेजबानी में आयोजित इस उच्चस्तरीय सम्मेलन में ब्रिक्स एवं साझेदार देशों के करीब 15 देशों के वरिष्ठ अधिकारी, राजनयिक और प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन का उद्देश्य प्रतिस्पर्धा नीति के साथ वैश्विक दक्षिण के साझा हितों और आर्थिक सहयोग को मजबूत रना है।
व्यापार से लेकर नई तकनीक तक पर चर्चा
सम्मेलन में वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं के साथ व्यापार, नई तकनीक, स्टार्टअप, कौशल विकास, शिक्षा और सदस्य देशों के बीच आपसी सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था में प्रतिस्पर्धा को मजबूत बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने तथा तकनीकी बदलावों के बीच देशों के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
मेवाड़ी परंपरा से विदेशी मेहमानों का स्वागत
उदयपुर पहुंचे विदेशी प्रतिनिधियों का महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर पारंपरिक मेवाड़ी और राजस्थानी अंदाज में ढोल-नगाड़ों तथा लोकनृत्यों के साथ स्वागत किया गया। सम्मेलन में भाग लेने आए प्रतिनिधियों को उदयपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराने के लिए विशेष पर्यटन कार्यक्रम भी तैयार किया गया है।
सिटी पैलेस और जगमंदिर का करेंगे भ्रमण
प्रतिनिधिमंडल के लिए सिटी पैलेस, पिछोला झील स्थित जगमंदिर, मानसून पैलेस (सज्जनगढ़) और फतेहसागर झील सहित शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के भ्रमण की व्यवस्था की गई है। ऐतिहासिक स्थापत्य, मेवाड़ की विरासत और झीलों की प्राकृतिक खूबसूरती विदेशी मेहमानों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। सम्मेलन से उदयपुर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक, सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *