LOADING

Type to search

डॉक्टर के प्लॉट पर अवैध कब्जे का आरोप, चार लोगों पर एफआईआर

crime

डॉक्टर के प्लॉट पर अवैध कब्जे का आरोप, चार लोगों पर एफआईआर

Share

उदयपुर, 19 अगस्त: उदयपुर पुलिस ने आईजी गौरव श्रीवास्तव के निर्देश के बाद डॉक्टर के प्लॉट पर कथित अवैध कब्जे के मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
आरएनटी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर आरएल मीणा का आरोप है कि कालका माता रोड स्थित पंजाबी बाग के पास उनका करीब 3700 वर्गफीट का प्लॉट है, जिसके वैध दस्तावेज और रजिस्ट्री उनके पास हैं। डॉक्टर के अनुसार 28 जून को प्रवीण सिंह आसोलिया, दिनेश डांगी, धर्मेंद्र पाल शारदा और फिरोज खान ने मिलकर प्लॉट पर कब्जे का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में चारदीवारी कर उनके नाम का बोर्ड लगा दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि शिकायत के बावजूद करीब डेढ़ महीने तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने आईजी से मुलाकात कर शिकायत की। आईजी ने सुखेर थानाधिकारी से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी और मामले की जांच डीएसपी राजेश यादव को सौंपी। नामजद आरोपियों में प्रवीण सिंह को एक अन्य जमीन विवाद में हत्या के मामले का आरोपी बताया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *