LOADING

Type to search

जेल की दीवार के ऊपर से कैदियों तक पहुंचा तंबाकू का पार्सल

crime

जेल की दीवार के ऊपर से कैदियों तक पहुंचा तंबाकू का पार्सल

Share

बैग की तलाशी में खुली तंबाकू बरामद, दो दिन बाद सामने आया मामला; कोतवाली थाने में FIR
चित्तौड़गढ़, 22 अगस्त:
चित्तौड़गढ़ जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। जेल की ऊंची दीवार के ऊपर से बाहर से फेंका गया पार्सल वार्ड तक पहुंच गया। तलाशी के दौरान बंदी के बैग से पन्नी में रखी खुली तंबाकू बरामद हुई। जेल प्रशासन की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
बंदी के कहने पर उठाया पार्सल
जेल प्रशासन के अनुसार 20 अगस्त सुबह करीब 9:50 बजे वार्ड-बी के पीछे मैनवॉल के पास अज्ञात व्यक्ति ने बाहर से पार्सल जेल परिसर में फेंका। 21 अगस्त को प्रहरी चंद्रप्रकाश को दो बंदियों के पास संदिग्ध सामग्री होने की सूचना मिली। पूछताछ में बंदी अस्मित राठौड़ ने पार्सल मंगाने की बात बताई। उसके कहने पर शाहरुख उर्फ दाढ़ी ने पार्सल उठाया था।
बैग से मिली तंबाकू
बंदी साजिद उर्फ राजू की निशानदेही पर आमिर खान के बैग की तलाशी ली गई, जिसमें खुली तंबाकू मिली। प्रशासन ने सामग्री जब्त कर रिपोर्ट पुलिस को भेजी। शुक्रवार रात मामला दर्ज हुआ। इससे पहले अजय राज हत्याकांड के आरोपियों का जेल में पार्टी करते वीडियो वायरल होने पर चार कर्मचारी निलंबित और उप अधीक्षक का तबादला हो चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *