डिजिटल सहेली कार्यक्रम में जनजातीय बालिकाओं का IIM उदयपुर शैक्षणिक भ्रमण
Share
उच्च शिक्षा, ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल मीडिया और डिजिटल मार्केटिंग की दी जानकारी
उदयपुर, 22 अगस्त: जनजातीय बालिकाओं को उच्च शिक्षा और डिजिटल तकनीक के बदलते अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से डिजिटल सहेली कार्यक्रम के तहत भारतीय प्रबंधन संस्थान उदयपुर के बलिचा परिसर में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। सुबह 9 से 11:30 बजे तक हुए कार्यक्रम में छात्राओं ने IIM उदयपुर के शैक्षणिक वातावरण, सुविधाओं और उच्च शिक्षा के अवसरों को करीब से जाना।
ऑनलाइन शिक्षा से डिजिटल मार्केटिंग तक जानकारी
कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र सिंह राणावत ने किया। कुशल कुमावत ने ऑनलाइन कक्षाओं की प्रक्रिया, रिकॉर्डिंग और IIM उदयपुर के ऑनलाइन BBA कार्यक्रम की जानकारी दी। देविना शेखावत ने डिजिटल मीडिया की उपयोगिता और इसके सकारात्मक इस्तेमाल के बारे में बताया। मनमोहन सिंह ने डिजिटल मार्केटिंग की मूल अवधारणाएं समझाते हुए YouTube, Instagram सहित डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग शिक्षा और कौशल विकास के लिए करने की जानकारी दी।
आधुनिक शिक्षा से जोड़ा
संवादात्मक सत्रों के माध्यम से छात्राओं को डिजिटल शिक्षा के साथ भविष्य के करियर अवसरों की जानकारी मिली। कार्यक्रम ने छात्राओं में उच्च शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने और डिजिटल साक्षरता विकसित करने का अवसर प्रदान किया।

