LOADING

Type to search

मतदान दलों का प्रशिक्षण आज से

Local

मतदान दलों का प्रशिक्षण आज से

Share

उदयपुर, 29 अगस्त: नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर उदयपुर नगर निगम सहित विभिन्न निकायों में मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव के लिए गठित मतदान दलों का प्रशिक्षण रविवार से शुरू होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर नगर निगम, कानोड़, भींडर, मावली, फतहनगर-सनवाड़ तथा वल्लभनगर निकायों के लिए नियुक्त कार्मिकों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। पीओ-1 का प्रशिक्षण 30 अगस्त को सुबह 10 बजे नगर निगम परिसर स्थित सुखाड़िया रंगमंच, दीनदयाल उपाध्याय सभागार और पार्षद सभागार में होगा। वहीं पीआरओ का प्रशिक्षण 31 अगस्त को सुबह 10 बजे इन्हीं स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण 12 सितंबर को सुबह 10 बजे सुखाड़िया रंगमंच सभागार में होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *