LOADING

Type to search

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sports

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Share

उदयपुर, 29 अगस्त: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को उदयपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। महाराणा प्रताप खेलगांव में आयोजित खेल उत्सव में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। जूडो-बॉक्सिंग हॉल में बॉक्सिंग और जूडो की विभिन्न भार वर्ग प्रतियोगिताएं हुईं। इसके बाद रस्साकस्सी और सितौलिया जैसे पारंपरिक खेलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। रस्साकस्सी में टीमवर्क और ताकत, जबकि सितौलिया में फुर्ती और निशानेबाजी देखने को मिली। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने खिलाड़ियों को खेल, अनुशासन और फिटनेस के महत्व की जानकारी दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *