LOADING

Type to search

25 स्टार्टअप को मिलेगा निवेशकों के सामने बिजनेस मॉडल पेश करने का मौका

Business

25 स्टार्टअप को मिलेगा निवेशकों के सामने बिजनेस मॉडल पेश करने का मौका

Share

बीसीआई युवा निवेशक संपर्क 2026 में एंजेल निवेशक, वेंचर कैपिटलिस्ट और फंड मैनेजर होंगे शामिल
उदयपुर, 2 सितंबर:
राजस्थान सहित देशभर के उभरते स्टार्टअप को निवेशकों से जोड़ने के उद्देश्य से बीसीआई युवा निवेशक संपर्क 2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए अब तक करीब 200 स्टार्टअप आवेदन कर चुके हैं, जिनमें से चयनित 25 स्टार्टअप को निवेशकों के समक्ष अपने बिजनेस मॉडल और संभावनाएं प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली और संभावनाशील स्टार्टअप को सही निवेशक, मार्गदर्शन और व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराना है। 15 सितंबर को होने वाले निवेशक संपर्क कार्यक्रम में एंजेल निवेशक, वेंचर कैपिटलिस्ट और फंड मैनेजर भाग लेंगे।
चयनित स्टार्टअप के लिए करीब 10 करोड़ रुपए के संभावित निवेश अवसर तलाशे जा रहे हैं। 25 सितंबर को द थर्ड स्पेस में चयनित स्टार्टअप अपने बिजनेस मॉडल निवेशकों के सामने प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद 26 सितंबर को निवेशकों के साथ विस्तृत चर्चा और संभावित निवेश को लेकर संवाद होगा। आयोजन से स्टार्टअप्स को पूंजी जुटाने के साथ-साथ उद्योग विशेषज्ञों से नेटवर्किंग और मार्गदर्शन का अवसर भी मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *