LOADING

Type to search

चंदन षष्ठी पर महिलाओं ने किया विशेष चंदन अभिषेक

socal

चंदन षष्ठी पर महिलाओं ने किया विशेष चंदन अभिषेक

Share

ध्यानोदय तीर्थ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया पर्व, अनेक श्रद्धालुओं ने रखा उपवास
उदयपुर, 2 सितंबर:
बलीचा स्थित ध्यानोदय तीर्थ में बुधवार को दिगंबर जैन परंपरा का चंदन षष्ठी व्रत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भगवान का विशेष चंदन अभिषेक एवं शांतिधारा की। श्रद्धालुओं ने णमोकार मंत्र का जाप करने के साथ जिनेंद्र भगवान की आराधना और स्वाध्याय किया।
अहमदाबाद से लाइव प्रवचन में गणिनी आर्यिका 105 श्री सुप्रकाश मति माताजी ने कहा कि चंदन षष्ठी आत्मशुद्धि, संयम, तप और सद्गुणों के विकास का माध्यम है। चंदन की शीतलता का उदाहरण देते हुए उन्होंने जीवन में क्षमा, शांति और त्याग के भाव अपनाने का संदेश दिया।
श्रीमती इंदु गोदावत परिवार की ओर से प्रथम चंदन धारा की गई। इस दौरान अनेक श्रद्धालुओं ने अन्न-जल का त्याग कर उपवास रखा। तीर्थ परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों और भक्ति का वातावरण बना रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *