LOADING

Type to search

‘पार्टी नहीं, नीतियों का विकल्प हैं हम’

political

‘पार्टी नहीं, नीतियों का विकल्प हैं हम’

Share


उदयपुर, 12 अक्टूबर। जिला परिषद उदयपुर के वार्ड 12 से माकपा प्रत्याशी मोवानी भगोरा ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर भाजपा और कांग्रेस पर आदिवासी क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में हजारों पढ़े-लिखे युवा हैं, लेकिन रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने आदिवासियों को केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया। भगोरा ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र आज भी पानी, बिजली, सड़क, राशन और वन अधिकार के पट्टों जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति भी खराब है। उन्होंने कहा कि अब आदिवासी युवा जागरूक हो चुका है और विकास के लिए माकपा को विकल्प के रूप में देख रहा है। इस दौरान माकपा जिला सचिव राजेश सिंघवी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *