नाथद्वारा की वीना ने कोलंबो में जीता अंतरराष्ट्रीय अबेकस खिताब
Share
राजसमंद, 14 अक्टूबर: नाथद्वारा की छात्रा वीना गेहलोत ने श्रीलंका के कोलंबो में 11 अक्टूबर को आयोजित 23वीं अंतरराष्ट्रीय एसआईपी अबेकस एवं मानसिक अंकगणित प्रतियोगिता ‘एसआईपी प्रोडिजी 2026’ में थर्ड रनर-अप का खिताब हासिल किया। वीना राजस्थान के सभी एसआईपी नेटवर्क में से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाली एकमात्र विद्यार्थी थीं। उन्होंने तेज गणना क्षमता, एकाग्रता और नियमित अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। एलसीएल नीलम शर्मा के मार्गदर्शन में तैयारी करने वाली वीना की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और मार्गदर्शकों ने खुशी जताई। वीना ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अनुशासन, निरंतर अभ्यास और उचित मार्गदर्शन को दिया।

