LOADING

Type to search

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल को एजुकेशन आइकन अवॉर्ड

education

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल को एजुकेशन आइकन अवॉर्ड

Share

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों को मिला सम्मान
उदयपुर, 26 अक्टूबर:
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, सिटी पैलेस को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘एजुकेशन आइकन अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। जीआईटीएस के सहयोग से रेडियो सिटी 91.9 एफएम की ओर से उदयपुर स्थित तथास्तु हेरिटेज रिसॉर्ट में आयोजित समारोह में विद्यालय के मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने यह सम्मान ग्रहण किया। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रयासरत है। शर्मा ने उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों को देते हुए भविष्य में भी शैक्षणिक उत्कृष्टता बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *