डॉ. बीएस बम्ब को डॉ. एसके गोयल स्मृति सम्मान
Share
पांच दशक से अधिक की चिकित्सा सेवाओं के लिए किया सम्मानित
उदयपुर, 26 अक्टूबर: चिकित्सा क्षेत्र में पांच दशक से अधिक समय तक सेवाएं देने वाले उदयपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीएस बम्ब को राजपीकॉन-2026 में डॉ. एसके गोयल स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। रणथम्भौर-सवाई माधोपुर में एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया (एपीआई), राजस्थान चैप्टर के 38वें वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. बम्ब जनरल मेडिसिन, इंटरनल मेडिसिन और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। डॉ. जेके छापरवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके दीर्घकालीन चिकित्सकीय सेवाकार्य और जनस्वास्थ्य के प्रति समर्पण का सम्मान है। इस अवसर पर डॉ. गिरीश माथुर, डॉ. केके पारीक और डॉ. माहेश्वरी सहित वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।

