LOADING

Type to search

डूंगरपुर की 13 वर्षीय बेटी ने पीएम के विमान पर राष्ट्रीय प्रतीक की ओर दिलाया ध्यान

popular

डूंगरपुर की 13 वर्षीय बेटी ने पीएम के विमान पर राष्ट्रीय प्रतीक की ओर दिलाया ध्यान

Share


डूंगरपुर, 17 जून: डूंगरपुर की 13 वर्षीय छात्रा किम भारतीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष विमान ‘एयर इंडिया वन’ पर अंकित राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ की प्रस्तुति को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को सुझाव भेजा है। कक्षा आठवीं में अध्ययनरत किम ने 15 जून को लिखे पत्र में कहा कि विमान का मुख्य द्वार खुलने पर राष्ट्रीय प्रतीक का एक हिस्सा दरवाजे के पीछे छिप जाता है, जिससे अशोक स्तंभ की पूर्ण आकृति दिखाई नहीं देती।
किम ने बताया कि प्रधानमंत्री की फ्रांस और स्लोवाकिया यात्रा के दौरान टीवी पर प्रसारित दृश्यों को देखते समय उसकी नजर इस तकनीकी पहलू पर गई। उसने सुझाव दिया कि राष्ट्रीय प्रतीक की गरिमा को ध्यान में रखते हुए उसकी स्थिति ऐसी होनी चाहिए कि वह हर समय पूर्ण रूप से दिखाई दे। किम की सूझबूझ और जागरूकता की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि कम उम्र में राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति उसकी संवेदनशीलता प्रेरणादायक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *