LOADING

Type to search

‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस की बैठक आयोजित

Local

‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस की बैठक आयोजित

Share

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, वार्ड समितियों के गठन पर हुई चर्चा
उदयपुर, 17 अप्रैल:
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Govind Singh Dotasra के निर्देशानुसार “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत मोहनलाल सुखाड़िया मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष Fateh Singh Rathore के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में मंडल के अंतर्गत वार्ड संख्या 52, 53, 54 एवं 55 में वार्ड एवं बूथ कमेटियों के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि संगठन की मजबूती ही लोकतंत्र की रक्षा का मूल आधार है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला कांग्रेस कमेटी सचिव Amit Shrivastava ने बताया कि बैठक में वार्ड एवं बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति पर भी गंभीरता से चर्चा की गई, जिससे संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जा सके।
बैठक में संगठन महामंत्री अरुण टांक, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ नेता राव कल्याण सिंह, मंडल अध्यक्ष मयंक खमेसरा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल करणपुरिया, जिला महासचिव तीरथ सिंह खेरलिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सभी कांग्रेसजनों ने संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के बल पर ही पार्टी जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचा सकेगी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित कर सकेगी।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *