LOADING

Type to search

1111 मीटर लंबी भव्य पाग शोभायात्रा आज, महाआरती में शामिल होंगे हरितराज सिंह मेवाड़

Local

1111 मीटर लंबी भव्य पाग शोभायात्रा आज, महाआरती में शामिल होंगे हरितराज सिंह मेवाड़

Share

हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में निकलेगी भव्य यात्रा, हाथी-घोड़े व झांकियां रहेंगी आकर्षण
उदयपुर, 1 अप्रैल
: हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बदनोर की हवेली स्थित श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में श्री मंशापूर्ण मित्र मंडल के तत्वावधान में आज 1111 मीटर लंबी भव्य पाग शोभायात्रा निकाली जाएगी। सुबह 10:30 बजे प्रारंभ होने वाली इस यात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट, बग्गियां तथा भगवान श्रीराम और श्रीहनुमान की आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।
यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर मीठाराम जी मंदिर, भट्टियानी चोहट्टा, श्री जगदीश मंदिर और घंटाघर होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान महिलाएं मंगल कलश धारण करेंगी, जबकि पुरुष श्वेत वस्त्रों में नजर आएंगे। साथ ही अखाड़ा प्रदर्शन के माध्यम से शौर्य प्रदर्शन भी किया जाएगा।
महोत्सव की शुरुआत सुबह 6 बजे महारुद्राभिषेक से हुई, जिसके बाद पंचामृत अभिषेक और अखंड पाठ का समापन हुआ। शाम 5 बजे भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा।
मुख्य आकर्षण शाम 7:15 बजे होने वाली भव्य महाआरती होगी, जिसमें Haritraj Singh Mewar विशेष रूप से उपस्थित रहकर आरती करेंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत वृंदावन के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन भी किया जा रहा है। अंतिम दिन हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला में सीता स्वयंवर, धनुष यज्ञ और राम विवाह के प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे।
आयोजन को सफल बनाने में भूपेश मेहता, राजेश तोषनीवाल सहित मंडल के सदस्य जुटे हुए हैं। शाम को हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला में विशाल महाप्रसादी का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *