LOADING

Type to search

हैप्पी स्कूल के रूप में विकसित हुआ सरकारी विद्यालय, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित

Local

हैप्पी स्कूल के रूप में विकसित हुआ सरकारी विद्यालय, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित

Share


उदयपुर, 1 अप्रैल: उदयपुर के सेन्द्रों की भागल स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को रोटरी क्लब मीरा द्वारा रोटरी ग्लोबल ग्रांट के तहत “हैप्पी स्कूल” के रूप में विकसित कर आज उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों को निजी विद्यालयों के समकक्ष सुविधाओं से सुसज्जित करना है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
ग्लोबल ग्रांट कमेटी एवं रोटरी डिस्ट्रिक्ट हैप्पी स्कूल कमेटी की अध्यक्ष संगीता मूंदड़ा ने बताया कि इस योजना के तहत रोटरी क्लब उदयपुर मीरा द्वारा कुल 7 हैप्पी स्कूल स्थापित किए जाएंगे। इसी क्रम में सेन्द्रों की भागल में तैयार विद्यालय का लोकार्पण किया गया, जबकि कडेचो का गुड़ा में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस परियोजना में ऑस्ट्रेलिया के रोटरी क्लब बॉक्स हिल सेंट्रल ने अंतरराष्ट्रीय भागीदारी निभाई है।
समारोह में मुख्य अतिथि प्रान्तपाल प्रज्ञा मेहता, पूर्व प्रान्तपाल निर्मल कुणावत, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, ऑस्ट्रेलिया से मार्क बाला तथा पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
परियोजना के तहत विद्यालय में चार नए शौचालयों का निर्माण, भवन की मरम्मत व रंगाई, कक्षाओं का पुनर्निर्माण, जलरोधीकरण, छात्रों के लिए डेस्क-बेंच, स्वच्छ पेयजल, हैंडवॉश स्टेशन, खेल सामग्री व शैक्षणिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, अभिभावक, ग्रामीणजन व रोटरी क्लब के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *