LOADING

Type to search

बड़ोदिया में 26-27 जून को होगा भव्य श्री विष्णुयज्ञ एवं कीर्ति स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव

socal

बड़ोदिया में 26-27 जून को होगा भव्य श्री विष्णुयज्ञ एवं कीर्ति स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव

Share

विश्वकर्मा मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन की तैयारियां तेज, समाज की बैठक में यजमानों का हुआ चयन और व्यवस्थाओं पर बनी सहमति

बांसवाड़ा, 7 जून: समस्त गुजराती मेवाड़ा सुथार समाज, बडोदिया एवं श्री विश्वकर्मा सेवा संस्थान, बड़ोदिया जिला-बाँसवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 26 एवं 27 जून को श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री विष्णुयज्ञ एवं नवनिर्मित कीर्ति स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, धार्मिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दो दिवसीय धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न कराया जाएगा। आयोजन के लिए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के यजमान भी तय किए गए।
निर्णयानुसार कीर्ति स्तंभ स्थापना के यजमान लीलाराम भूराजी शर्मा को बनाया गया, जिन्होंने 51 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया। मुख्य यज्ञ कुंड के यजमान पुरुषोत्तमजी वखतरामजी सुथार परिवार को बनाया गया, जिन्होंने 55 हजार रुपये का सहयोग दिया। स्थापित मूर्तियों के पूजन एवं अभिषेक के लिए सुरेशचंद्र भुराजी सुथार ने 25 हजार रुपये तथा महाआरती के लिए श्री चंद्रमोहनजी मोतीलालजी सुथार ने 17 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया।
बैठक में भोजन, महाप्रसाद एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी समाजजनों द्वारा आर्थिक सहयोग की घोषणाएं की गईं। उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।
यह होंगे दो दिवसीय आयोजन
समाज के अध्यक्ष सुरेश सुथार ने बताया कि 26 जून को हेमाद्रि संकल्प, गणपति पूजन, मंडप प्रवेश, अग्नि स्थापना एवं विष्णुयज्ञ प्रारंभ होगा, जबकि रात्रि में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 27 जून को विष्णुयज्ञ, कीर्ति स्तंभ पूजन एवं प्रतिष्ठा, महाआरती तथा महाप्रसाद का आयोजन होगा।
प्रेमशंकर सुथार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हीरालाल सुथार, दिनेश सुथार, प्रवीण धूलजी सुथार, जगदीश शर्मा, नारायणलाल सुथार, किशोर सुथार सहित समाज के वरिष्ठजन व युवा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष भूपेश सुथार ने किया जबकि आभार प्रदर्शन की रस्म सुमित शर्मा ने अदा की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *