LOADING

Type to search

भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय में एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त एमसीए पाठ्यक्रम प्रारंभ

Local

भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय में एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त एमसीए पाठ्यक्रम प्रारंभ

Share

उदयपुर, 22 अप्रैल: भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद  (ए.आई.सी.टी.ई.) भारत सरकार से मान्यता प्राप्त एमसीए पाठ्यक्रम जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा वर्तमान सत्र में एमसीए की 60 तथा बीबीए की सीटें 120 से 180 के लिए मान्यता प्रदान की गई है
भूपाल नोबल्स संस्थान में इस पाठ्यक्रम को प्रारंभ करने के लिए एआईसीटीई मापदंडों एवं मानको की पर्याप्त उपलब्धता होने के कारण चार चरणों की खरी प्रक्रिया से गुजरने के बाद मान्यता प्रदान की गई संस्थान में बीसीए और बीसीए 2005 से संचालित है
विश्वविद्यालय के कुल सचिव, डॉ. निरंजन नारायण सिंह राठौड़ ने बताया कि इस वर्ष नए पाठ्यक्रम एमसीए  प्रारंभ करने तथा सीटों में वृद्धि के लिए के लिए आवेदन किया था जिसके अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2025 थी तत्पश्चात एआईसीटीई द्वारा गठित विभिन्न समितियां द्वारा चरणबद्ध तरीके से चार चरणों द्वारा विभिन्न प्रकार जांच करने पर संस्थान में सारे संसाधन पर्याप्त एवं उपयुक्त पाए गए
जिसमें संस्था की भूमि पर निर्मित उचित एआईसीटीई के मानदंडों के अनुसार भवन तथा कक्षा कक्ष, विभिन्न प्रकार की प्रयोगशालाएं  प्रयोगशाला में एआईसीटीई के मानक  अनुसार हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर की उपलब्धता, राज्य सरकार द्वारा प्रदत भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र, अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र, लाइब्रेरी ,रीडिंग रूम ,जर्नल्स, विद्वान एवं अनुभवी प्राध्यापक गण तथा संस्थान में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के सह शैक्षणिक गतिविधियों के लिए स्विमिंग पूल,  खेल मैदान छात्र एवं छात्रों के लिए पृथक छात्रावास हाई बैंडविथ के साथ इंटरनेट की उपलब्धता तथा वाई-फाई केंपस इत्यादि अति आधुनिक सुविधाओं युक्त संपूर्ण परिसर जो विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *