LOADING

Type to search

फतहबालाजी से वामेश्वर महादेव तक निकलेगी कावड़ यात्रा

Local

फतहबालाजी से वामेश्वर महादेव तक निकलेगी कावड़ यात्रा

Share

सुबह 8 बजे रवाना होगी यात्रा, शिव महापुराण कथा महोत्सव भी जारी
उदयपुर, 22 अगस्त:
सावन माह के अवसर पर रविवार को फतहसागर किनारे देवाली स्थित फतहबालाजी मंदिर से पालड़ी के वामेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य कावड़ यात्रा निकलेगी। यात्रा सुबह 8 बजे पूजा-अर्चना के बाद रवाना होगी।
देवाली से फतेहपुरा चौराहा, सायफन चौराहा, बेदला-बड़गांव लिंक रोड और बड़गांव मुख्य मार्ग होते हुए पालड़ी पहुंचेगी। यहां भगवान शिव का विशेष पूजन और अभिषेक पंडित पवन व्यास के सानिध्य में होगा। मंदिर परिसर में 30 जुलाई से चल रहा शिव महापुराण कथा महोत्सव 25 अगस्त तक चलेगा। रविवार रात 8 बजे ‘अमर सिंह राठौड़’ खेल नाटक का मंचन भी होगा। आयोजन को लेकर शिवभक्तों में उत्साह है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *