LOADING

Type to search

घाटावाली माता मंदिर में विहिप पदाधिकारियों का स्वागत

Local

घाटावाली माता मंदिर में विहिप पदाधिकारियों का स्वागत

Share

नितिन और सुंदर कटारिया ने माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
उदयपुर, 22 अगस्त:
देबारी स्थित घाटावाली माता जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री नितिन एवं प्रांत सह मंत्री सुंदर कटारिया का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी विहिप प्रचार प्रमुख डॉ. चंद्र प्रकाश देखावत ने दी। इस अवसर पर विहिप टोली ने ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ घाटावाली माता जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं विहिप उपाध्यक्ष विनोद चित्तौड़ा, महानगर मंत्री आकाश सोनी तथा महानगर टोली के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *