LOADING

Type to search

बेगमिया गांव में भीषण आग, 20 बीघा गेहूं का सुखला जलकर राख

Local

बेगमिया गांव में भीषण आग, 20 बीघा गेहूं का सुखला जलकर राख

Share

तीन भैंसें झुलसीं, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर बचाए पशु
मंडफिया, 8 मई
: चित्तौड़गढ़ जिले में भदेसर उपखंड के बेगमिया गांव में शुक्रवार को अचानक लगी आग से करीब 20 बीघा गेहूं का सुखला जलकर राख हो गया। हादसे में तीन भैंसें गंभीर रूप से झुलस गईं, जिनका उपचार पशु चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।
समाजसेवी एवं टेंट व्यवसायी पप्पूलाल गाडरी ने बताया कि बेगमिया निवासी उदयलाल गाडरी पुत्र केलीराम गाडरी के बाड़े में रोज की तरह 15 से 20 पशु बंधे हुए थे। पशुओं के चारे के लिए बड़ी मात्रा में गेहूं का सुखला भी रखा हुआ था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से बाड़े में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
आग की सूचना मिलते ही आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर बाड़े में घुसकर पशुओं की रस्सियां काटीं और उन्हें बाहर निकाला। इस दौरान तीन भैंसें बुरी तरह झुलस गईं।
घटना की सूचना पर मंडफिया से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि भदेसर मुख्यालय पर दमकल उपलब्ध नहीं होने से करीब 12 किलोमीटर दूर से वाहन बुलाना पड़ा। तब तक पशुओं का चारा और सुखला लगभग पूरी तरह जल चुका था।
ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि खेत के पास से गुजर रही 11 हजार केवी बिजली लाइन में फाल्ट होने से आग लगी होगी। सूचना पर पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और झुलसे पशुओं का उपचार किया। किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *