LOADING

Type to search

झीलों की नगरी में आज सजेगी ‘90s के नगमे’ की सुरमयी शाम

Local

झीलों की नगरी में आज सजेगी ‘90s के नगमे’ की सुरमयी शाम

Share

शाम 4 बजे मधुश्री, अशोका पैलेस में गूंजेंगे 90 के दशक के सदाबहार गीत
उदयपुर, 11 जुलाई:
झीलों की नगरी उदयपुर में आज संगीत प्रेमियों के लिए यादगार संगीतमयी शाम सजने जा रही है। शहर की लोकप्रिय सांस्कृतिक एवं संगीत संस्था सुरों की मंडली, उदयपुर के तत्वावधान में बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम ‘90s के नगमे’ का आयोजन शाम 4 बजे शोभागपुरा स्थित मधुश्री, अशोका पैलेस में होगा। कार्यक्रम में 1990 के दशक के महान गायकों और संगीतकारों को उनके सदाबहार गीतों के माध्यम से संगीतमय श्रद्धांजलि दी जाएगी।
संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि इस विशेष संध्या में संस्था से जुड़े कलाकार 90 के दशक के लोकप्रिय, रोमांटिक और सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां देंगे, जिससे श्रोता एक बार फिर उस स्वर्णिम संगीत युग की मधुर यादों में खो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल संगीत संध्या नहीं, बल्कि उस दौर की अमूल्य संगीत विरासत को पुनर्जीवित करने का प्रयास है।
आयोजक दिव्या सारस्वत, मधु केवल्या, नीलम पटवा और नूतन वेदी ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, सचिव अरुण चौबीसा और कोषाध्यक्ष योगेश उपाध्याय के अनुसार कलाकार अंतिम रिहर्सल पूरी कर चुके हैं और आयोजन को लेकर शहर के संगीत प्रेमियों में विशेष उत्साह है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *