LOADING

Type to search

151 कन्याओं का पूजन कर दिया सम्मान का संदेश

dharm

151 कन्याओं का पूजन कर दिया सम्मान का संदेश

Share

वात्सल्य महिला सेवा समिति ने बालिकाओं को भेंट किए उपहार
उदयपुर, 15 अक्टूबर:
नवरात्र पर वात्सल्य महिला सेवा समिति की ओर से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, भोपालपुरा और जैन अग्रवाल बाल मंदिर, धानमंडी में 151 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। बालिकाओं को तिलक लगाकर उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमहापौर दिनेश भट्ट ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। समिति अध्यक्ष सुधा अग्रवाल ने कन्या पूजन को भारतीय संस्कृति और बालिका सम्मान की परंपरा बताया। समिति अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल ने सेवा, संस्कार और समर्पण के माध्यम से सामाजिक बदलाव का आह्वान किया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद आकाश वागरेचा सहित समिति के सदस्य और अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *