LOADING

Type to search

मां सूअर ने तेंदुए से भिड़कर बच्चे को बचाया

Rajasthan

मां सूअर ने तेंदुए से भिड़कर बच्चे को बचाया

Share

शिकार के लिए बार-बार बढ़ा लेपर्ड, हर बार मां ने झपटकर खदेड़ा; वीडियो सामने आया
राजसमंद, 16 अगस्त:
राजसमंद जिले के गुड़ा गांव में एक मादा सूअर ने तेंदुए से भिड़कर अपने बच्चे की जान बचा ली। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें मादा सूअर तेंदुए के सामने डटकर खड़ी दिखाई दे रही है। तेंदुआ कई बार बच्चे को निशाना बनाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन हर बार मां ने पलटवार कर उसे दूर खदेड़ दिया।
घटना शुक्रवार देर रात करीब 1.30 बजे गुड़ा गांव स्थित बालिका स्कूल के पास की बताई जा रही है। यहां मादा सूअर अपने बच्चों के साथ मौजूद थी। इसी दौरान शिकार की तलाश में वहां पहुंचे तेंदुए ने एक बच्चे की ओर बढ़ना शुरू किया।
तेंदुए को आगे बढ़ता देख मादा सूअर तुरंत उसके सामने आ गई और उस पर झपट पड़ी। तेंदुआ पीछे हटा, लेकिन कुछ देर बाद उसने फिर बच्चे की ओर बढ़ने का प्रयास किया। मादा सूअर ने दोबारा उसका पीछा कर उसे दूर कर दिया। लगातार प्रतिरोध के बाद तेंदुआ वहां से लौट गया।
गांव के आइसक्रीम विक्रेता राजेश लखारा ने बताया कि रात करीब 1.27 बजे बंदरों की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। दूसरी मंजिल से नीचे देखने पर उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *