LOADING

Type to search

बाबा रामदेव जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा

Local

बाबा रामदेव जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा

Share

उदयपुर, 29 अगस्त: बाबा रामदेव जयंती के अवसर पर रेगर समाज की ओर से 13 सितंबर को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर समाज की बैठक भादवी बीज के अवसर पर हुई, जिसमें कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। अध्यक्ष रोशनलाल कुंडिया ने बताया कि बाबा रामदेवजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत 12 सितंबर की रात सत्संग से होगी। इसके बाद 13 सितंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना, महाआरती और हवन का आयोजन होगा। बैठक में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां संभालीं। इस दौरान बृजमोहन सिरसिया, भंवरलाल कुंडिया, उदयलाल जाटोलिया, खेमराज बरोलिया सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *