LOADING

Type to search

विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर सजेगी ‘शाम-ए-ग़ज़ल’

Local

विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर सजेगी ‘शाम-ए-ग़ज़ल’

Share

महेंद्र कुमार वर्मा की सुरमयी प्रस्तुति का मिलेगा आनंद, प्रवेश निशुल्क
उदयपुर, 19 जून:
विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान की ओर से 20 जून को ‘शाम-ए-ग़ज़ल’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह सांगीतिक संध्या सायं 5:30 बजे से 7:30 बजे तक गुलाब बाग रोड स्थित संस्थान परिसर में आयोजित होगी।
संस्थान के निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में शहर की प्रतिभाशाली ग़ज़ल गायन हस्ती महेंद्र कुमार वर्मा अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रोताओं को ग़ज़लों की खूबसूरत दुनिया से रूबरू कराएंगे। शास्त्रीय संगीत के जानकार और अनुभवी शिक्षक वर्मा की प्रस्तुति में सुर, शब्द और भावों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत प्रेमियों को उत्कृष्ट ग़ज़ल गायन का आनंद प्रदान करना तथा शहर की प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है। अर्बुदा कला मंदिर ने संगीत एवं ग़ज़ल प्रेमियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निशुल्क रहेगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98291 43384 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *