LOADING

Type to search

‘भूत’ की अनोखी परंपरा: युवक को रस्सियों से बांधकर घुमाया

Local

‘भूत’ की अनोखी परंपरा: युवक को रस्सियों से बांधकर घुमाया

Share


उदयपुर, 21 मार्च: गणगौर उत्सव के बीच उदयपुर में परंपरा और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। शहर के भोईवाड़ा क्षेत्र में माली समाज द्वारा आयोजित ‘दातन हेला’ में एक युवक को ‘भूत’ का रूप देकर रस्सियों से बांधकर गलियों में घुमाया गया। करीब 50 साल पुरानी इस परंपरा को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मान्यता है कि ‘भोलेनाथ की चेली’ के रूप में इस भूत को पूरे मोहल्ले में घुमाने से नकारात्मक शक्तियां, बीमारियां और बुरी नजर दूर होती हैं। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकली इस झांकी ने पूरे क्षेत्र में उत्साह भर दिया। खास बात यह रही कि भूत बने युवक को लोग डरने के बजाय घर-घर बुलाकर खिलाते-पिलाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है और आज की युवा पीढ़ी भी इसे पूरे उत्साह से निभा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *