विद्यार्थियों को प्रोग्रामिंग की आधारभूत समझ देने का प्रयास
Share
उदयपुर, 21 मार्च : मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कंप्यूटर सेंटर के कर्मियों द्वारा लिखित पुस्तक “Python Basic Foundation” का विमोचन कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत द्वारा किया गया। इस अवसर पर विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. सी.पी. जैन भी उपस्थित रहे।
पुस्तक के लेखक डॉ. आरती सोलंकी, डॉ. परविन बानू एवं डॉ. लोकेश शर्मा हैं, जो विश्वविद्यालय के कंप्यूटर सेंटर में कार्यरत हैं।
कुलगुरु प्रो. सारस्वत ने कहा कि डिजिटल युग में प्रोग्रामिंग का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है और यह पुस्तक विद्यार्थियों को Python की मूलभूत समझ प्रदान करने में सहायक होगी। उन्होंने लेखकों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे कौशल विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
