LOADING

Type to search

विज्ञान कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी का प्रदर्शन

education

विज्ञान कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी का प्रदर्शन

Share

वाई-फाई, स्मार्ट क्लासरूम, परिणाम और मूलभूत सुविधाएं सुधारने की मांग, आंदोलन की चेतावनीsc
उदयपुर, 5 अगस्त:
विज्ञान महाविद्यालय में शैक्षणिक और आधारभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बुधवार को प्रदर्शन कर अधिष्ठाता को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
इकाई अध्यक्ष पार्थ दीक्षित ने बताया कि बीएससी तृतीय वर्ष का परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुआ है, जबकि एमएससी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अलावा पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने, निःशुल्क वाई-फाई सेवा शुरू करने, जर्जर शौचालयों और क्षतिग्रस्त फर्नीचर की मरम्मत, स्मार्ट क्लासरूम नियमित रूप से संचालित करने तथा छात्र सहायता केंद्र (हेल्प डेस्क) दोबारा शुरू करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से विभिन्न सुविधाओं के नाम पर शुल्क तो लिया जा रहा है, लेकिन बदले में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रहीं। प्रदर्शन में युवराज सिंह, निकुंज पटेल, हिमांशु डांगी, लोकेंद्र सिंह, जीवन सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *