LOADING

Type to search

अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

crime

अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share

उदयपुर, 26 सितम्बर: प्रतापनगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्टल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान फुरकान हुसैन पुत्र शब्बीर हुसैन निवासी जलगांव, महाराष्ट्र, हाल उदय विहार कॉलोनी के रूप में हुई। थानाधिकारी अजयसिंह राव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार लेकर कॉटन मिल के पास घूम रहा है। इस पर पुलिस और डीएसटी टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद हुई। हथियार के संबंध में उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर पुलिस पिस्टल के स्रोत और उसके इस्तेमाल के उद्देश्य की जांच कर रही है।

निर्माणाधीन मकान में युवक ने फंदा लगाया

डूंगरपुर, 26 सितम्बर: रामसागड़ा गांव में एक युवक ने निर्माणाधीन मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ईश्वर खाट के रूप में हुई। सूचना पर रामसागड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचाया। मृतक के पिता मगन खाट ने पुलिस को बताया कि उनके छोटे बेटे ईश्वर ने निर्माणाधीन मकान में बल्ली से फंदा लगाकर जान दे दी। ईश्वर परिवार के साथ सड़क किनारे बने अलग मकान में रहता था और उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। एएसआई विद्याशंकर ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।

दूध टैंकर की टक्कर से सात साल के बच्चे की मौत

सलूंबर, 26 सितम्बर: सलूंबर-वेश्मा बाइपास रोड पर दूध से भरे टैंकर और लूना की भिड़ंत में सात साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका दादा घायल हो गया। हादसा शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। बस्सी सामचौत निवासी लक्ष्मण सिंह अपने पोते रणजीत सिंह उर्फ दादू (7) के साथ बारोलजी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। मंदिर गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर है। दोनों घर से करीब पांच किलोमीटर ही निकले थे कि उदयपुर से बांसवाड़ा जा रहे दूध टैंकर से लूना की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए। रणजीत के ठोड़ी पर चोट लगी और वह बेसुध हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया।
 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *