LOADING

Type to search

नाथद्वारा की बेटियों ने जीते छह गोल्ड

Sports

नाथद्वारा की बेटियों ने जीते छह गोल्ड

Share

राजसमंद, 26 सितम्बर: जिला स्तरीय 70वीं तैराकी प्रतियोगिता में नाथद्वारा की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण पदक जीते। गुरुकुल कंसेप्ट एजुकेशन स्कूल की छात्राओं के प्रदर्शन से स्कूल ने लगातार दूसरी बार जनरल चैंपियनशिप हासिल की। स्टार तैराक माद्री सिंह ने 50, 100 और 200 मीटर फ्री-स्टाइल में तीन स्वर्ण पदक जीते। पोषिता माली ने 50, 100 और 200 मीटर बैक-स्ट्रोक में तीन स्वर्ण अपने नाम किए। भव्य राज जोशी ने 50 और 100 मीटर फ्री-स्टाइल में दो रजत पदक हासिल किए। खास बात यह है कि नाथद्वारा में स्विमिंग पूल नहीं होने के बावजूद खिलाड़ी अभ्यास के लिए राजसमंद जाते हैं। खिलाड़ी सुबह जल्दी उठकर और दोपहर में राजसमंद पहुंचकर नियमित अभ्यास करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *