LOADING

Type to search

बीएन संस्थान में एडहॉक कमेटी ने संभाला कार्यभार

education

बीएन संस्थान में एडहॉक कमेटी ने संभाला कार्यभार

Share

हाईकोर्ट के फैसले के बाद चेयरमैन युवराज सिंह झाला पहुंचे, जल्द चुनाव कराने की बात कही
उदयपुर, 16 मई:
भूपाल नोबल्स (बीएन) संस्थान में विद्या प्रचारिणी सभा की कार्यकारिणी को लेकर चल रहे विवाद के बीच शनिवार को एडहॉक कमेटी ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। जोधपुर हाईकोर्ट के फैसले के दूसरे दिन चेयरमैन युवराज सिंह झाला सहित कमेटी के कई सदस्य बीएन संस्थान पहुंचे और कार्यालय का संचालन शुरू किया। यह कार्रवाई विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान संरक्षक एवं अध्यक्ष विश्वराज सिंह मेवाड़ के निर्देश पर की गई।
एडहॉक कमेटी ने संस्थान परिसर में अपने कार्यालय के बाहर चेयरमैन युवराज सिंह झाला के नाम की प्लेट भी लगाई। बताया गया कि पूर्व कार्यसमिति के पदाधिकारियों द्वारा पुराने कार्यालय पर ताले लगाए गए हैं, जिसके चलते कमेटी ने दूसरे कमरे को अस्थायी कार्यालय बनाया है।
हाईकोर्ट के फैसले के बाद बढ़ी हलचल
इससे पहले शुक्रवार को जोधपुर हाईकोर्ट की जस्टिस शुभा मेहता की एकलपीठ ने मामले में सुनवाई करते हुए अपर जिला न्यायाधीश संख्या-3 उदयपुर की उन टिप्पणियों को विधि विरुद्ध और अवांछनीय माना, जिनमें पूर्व राजपरिवार सदस्य एवं वीपी सभा अध्यक्ष विश्वराज सिंह मेवाड़ के अधिकारों पर टिप्पणी की गई थी। कोर्ट ने उन टिप्पणियों को आदेश से हटाने के निर्देश दिए।
12 अप्रैल को बनाई गई थी कमेटी
एडहॉक कमेटी सदस्य नरेंद्र सिंह कच्छावा ने बताया कि 12 अप्रैल को 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि पूर्व कार्यसमिति का कार्यकाल 12 फरवरी को समाप्त हो चुका है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब संस्था का नियमित कार्य शुरू कर दिया गया है। कच्छावा ने बताया कि संस्था की निष्पक्ष ऑडिट करवाई जाएगी और अध्यक्ष के निर्देशानुसार जल्द ही विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव भी करवाए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *