LOADING

Type to search

सांवलियाजी को चढ़ाई चांदी की किताब

socal

सांवलियाजी को चढ़ाई चांदी की किताब

Share

आस्था: सीबीएसई 12वीं कॉमर्स में 97% अंक आने पर परिवार ने पूरी की मन्नत
चित्तौड़गढ़, 16 मई:
चित्तौड़गढ़ में एक परिवार ने बेटे के शानदार परीक्षा परिणाम पर भगवान सांवलिया सेठ के दरबार में अनोखी श्रद्धा अर्पित की। सीबीएसई 12वीं कॉमर्स में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बने छात्र चिन्मय काबरा की सफलता पर उसके परिवार ने सांवलियाजी मंदिर में चांदी की विशेष किताब चढ़ाई। परिवार का कहना है कि बेटे के अच्छे रिजल्ट के लिए भगवान से मन्नत मांगी थी, जो अब पूरी हो गई।
प्रताप नगर निवासी बर्तन व्यवसायी सुनील काबरा शुक्रवार को अपने बेटे चिन्मय और परिवार के साथ सांवलियाजी मंदिर पहुंचे। राजभोग आरती के दौरान उन्होंने भगवान को करीब 50 ग्राम चांदी से बनी पांच पन्नों वाली खास किताब अर्पित की।
अहमदाबाद में तैयार करवाई खास किताब
सुनील काबरा ने बताया कि यह चांदी की किताब अहमदाबाद में विशेष ऑर्डर देकर बनवाई गई थी। किताब के पहले पन्ने पर ‘श्री सांवलिया सेठ की जय’ और ‘12th पास’ अंकित है, जबकि अन्य पन्नों पर भगवान सांवलिया सेठ की तस्वीरें और जयकारे उकेरे गए हैं। उन्होंने बताया कि रिजल्ट आने से पहले ही इस किताब का ऑर्डर दे दिया गया था।
सीए बनने का सपना
चिन्मय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और भगवान सांवलिया सेठ के आशीर्वाद को दिया। उसने बताया कि अब उसका सपना चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनने का है और उसने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस मौके पर उसकी मां डिंपल काबरा और बहन चार्वी काबरा भी मौजूद रहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *