LOADING

Type to search

एडवोकेट निर्मल पंडित बने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन

Local

एडवोकेट निर्मल पंडित बने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन

Share

उदयपुर, 21 मई: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद् ने उदयपुर के एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित को जिला चेयरमैन नियुक्त किया है। परिषद् के राष्ट्रीय चेयरमैन जयशंकर राय ने नियुक्ति आदेश जारी किया। एडवोकेट निर्मल पंडित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर शिक्षा, गौसेवा, निर्धन सहायता और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि वे मानवाधिकारों की सुरक्षा, सामाजिक सेवा और मानवीय मूल्यों के संरक्षण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *