कांकरोली पुलिस कर रही साइकिल से गश्त
Share
राजसमंद, 21 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील का असर अब राजसमंद जिले में भी दिखाई देने लगा है। बुधवार रात कांकरोली थाना पुलिस ने थाना प्रभारी सरोज बैरवा के नेतृत्व में शहर में साइकिल गश्त निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दिया। पुलिस टीम ने सब्जी मंडी, कमला नेहरू हॉस्पिटल, मुखर्जी चौराहा, छतरियां, जेके मोड़, चौपाटी, राठासेन माता मंदिर और जलचक्की क्षेत्र सहित कई इलाकों में गश्त की। इस दौरान पुलिस जवानों ने आमजन से छोटी दूरी के लिए साइकिल या पैदल चलने की अपील की। थाना प्रभारी सरोज बैरवा ने कहा कि वर्तमान समय में ईंधन बचाना बेहद जरूरी है और साइकिल चलाने से प्रदूषण कम होने के साथ स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। उन्होंने बताया कि आगे भी समय-समय पर साइकिल गश्त जारी रखी जाएगी।
