LOADING

Type to search

एजुकेशनवर्ल्ड रैंकिंग में रॉकवुड्स का परचम

education

एजुकेशनवर्ल्ड रैंकिंग में रॉकवुड्स का परचम

Share

डॉ. दीपक शर्मा को एजुकेशन लीडर ऑफ द ईयर सम्मान
उदयपुर, 26 अक्टूबर:
एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2026-27 में रॉकवुड्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में समूह के निदेशक डॉ. दीपक शर्मा को ‘एजुकेशन लीडर ऑफ द ईयर’ सम्मान प्रदान किया गया। कैम्ब्रिज पाठ्यक्रम पर आधारित रॉकवुड्स इंटरनेशनल स्कूल ने इंटरनेशनल डे स्कूल श्रेणी में राजस्थान और उदयपुर में पहला तथा राष्ट्रीय स्तर पर 16वां स्थान प्राप्त किया। वहीं, सीबीएसई से संबद्ध रॉकवुड्स हाई स्कूल ने को-एड डे स्कूल श्रेणी में राजस्थान में पांचवां और उदयपुर में पहला स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधन ने इसे शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *