LOADING

Type to search

अमित शाह 15 अगस्त की रात उदयपुर पहुंचेंगे, 16 को निम्बाहेड़ा में अटल प्रतिमा का अनावरण

political

अमित शाह 15 अगस्त की रात उदयपुर पहुंचेंगे, 16 को निम्बाहेड़ा में अटल प्रतिमा का अनावरण

Share

उदयपुर, 13 अगस्त: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मेवाड़ दौरे को लेकर उदयपुर और निम्बाहेड़ा में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शाह 15 अगस्त की रात उदयपुर पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार शाह 16 अगस्त को उदयपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए निम्बाहेड़ा रवाना होंगे। यहां जेके सर्किल पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस स्तर पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
निम्बाहेड़ा कार्यक्रम पूरा करने के बाद शाह हेलीकॉप्टर से उदयपुर लौटेंगे। इसके बाद वे विशेष विमान से नई दिल्ली रवाना होंगे। गृह मंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर मार्ग, हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *