LOADING

Type to search

हरियाली अमावस्या पर 96 पौधे लगाए, इस साल लक्ष्य से ज्यादा 555 पेड़ लगा चुके दिनेश माली

Local

हरियाली अमावस्या पर 96 पौधे लगाए, इस साल लक्ष्य से ज्यादा 555 पेड़ लगा चुके दिनेश माली

Share

उदयपुर, 13 अगस्त: पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर लगातार पौधरोपण कर रहे संत ज्योतिबा फूले शिक्षण संस्थान के निदेशक और पर्यावरण प्रेमी दिनेश माली ने हरियाली अमावस्या पर गुरुकुल परिसर में 96 पेड़ लगाए। इनमें 40 सागवान, 5 कॉटबडी, 6 दूधकट, 10 कचनार, 5 साइकस, 20 चंदन, 5 उमर, 5 इमली और 5 अमलतास के पौधे शामिल हैं।
इस साल लक्ष्य से आगे: दिनेश माली ने वर्ष 2026 में 501 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब तक 555 पेड़ लगा चुके हैं। पिछले वर्षों को मिलाकर करीब 4 हजार पेड़ लगाए हैं। उनका दावा है कि नियमित देखभाल और गर्मियों में पानी की व्यवस्था के कारण लगाए गए सभी पेड़ सुरक्षित हैं। माली ने बताया कि कोरोना काल में ऑक्सीजन के महत्व को समझने के बाद उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया। उनका कहना है कि पेड़ों से पक्षियों को आश्रय मिलता है और सघन हरियाली गर्मी का तापमान कम करने में भी मदद करती है। पौधरोपण में गहरी लाल माली, बबलू, हर्षवर्धन सिंह और नोजी बाईं ने सहयोग किया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *