10 साल की मायरा ने राष्ट्रीय मंच पर चमकाया उदयपुर का नाम

Share

नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में जीते रजत और कांस्य पदक
उदयपुर, 1 जुलाई:
उदयपुर की 10 वर्षीय स्केटर मायरा त्यागी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। देहरादून में आयोजित 21वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में मायरा ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। उनकी इस उपलब्धि से खेल जगत में उत्साह का माहौल है।
रायन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा मायरा ने देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच अपनी तेज रफ्तार, संतुलन और तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कठिन प्रतिस्पर्धा में दो पदक जीतने पर खेल प्रेमियों, शिक्षकों और शहरवासियों ने उन्हें बधाई दी। कम उम्र में मिली यह सफलता प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है और आइस स्केटिंग जैसे खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ाएगी।