स्मार्ट खनन पर 72 विद्यार्थियों ने लिखे तकनीकी लेख

Share

उदयपुर, 25 अक्टूबर: माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राजस्थान चैप्टर, उदयपुर की ओर से इंडियन माइनिंग डे 2026 के तहत तकनीकी लेख लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। ‘स्मार्ट माइनिंग : रिसोर्स टू रेजिलिएंस’ विषय पर हुई प्रतियोगिता में खनन अभियांत्रिकी और भूविज्ञान के 72 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सचिव डॉ. हितांशु कौशल ने बताया कि सीटीएई, सिंघानिया विश्वविद्यालय, पेसिफिक कॉलेज, संगम विश्वविद्यालय और मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय सहित विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों ने लेख प्रस्तुत किए। लेखों में आधुनिक तकनीक, संसाधनों के प्रभावी उपयोग, पर्यावरण संरक्षण और सतत खनन पर विचार रखे गए। प्रथम तीन स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 1 नवंबर को लाभगढ़ रिसोर्ट में सम्मानित किया जाएगा।