चेतक स्पार्टन्स और मेवाड़ लेजेंड्स के बीच खिताबी मुकाबला

Share

उदयपुर, 25 अक्टूबर: उदयपुर प्रीमियर लीग (यूपीएल) सीजन-3 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद चेतक स्पार्टन्स और मेवाड़ लेजेंड्स ने फाइनल में जगह बना ली। चेतक स्पार्टन्स ने पिछोला पैंथर्स को 98 रन से हराया। चेतक ने 151 रन बनाए, जवाब में पिछोला की टीम 53 रन पर सिमट गई। राजू माली को 20 रन बनाने और दो विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे सेमीफाइनल में मेवाड़ लेजेंड्स ने प्रताप वॉरियर्स को 14 रन से हराया। विकास दाहिमा ने 34 रन बनाने के साथ दो विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने। आयोजन सचिव अनिरुद्ध सांखला ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।