148 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Share

उदयपुर, 3 अगस्त: पिछले 26 वर्षों से सामाजिक सरोकारों में सक्रिय झूलेलाल युवा एवं नारी संघ ने अपने 15वें वार्षिक वृक्षारोपण अभियान के तहत 148 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के अंतर्गत विक्रमादित्य पार्क, दरवेश हॉस्पिटल और सदस्यों के घरों के बाहर औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।
संस्थापक गिरीश राजानी ने कहा कि संगठन की सोच केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं, बल्कि पौधों के संरक्षण तक है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या अन्य शुभ अवसर पर एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया।