इंद्रधनुष के रंगों से सजी संगिनी मिलन की खूबसूरत दोपहर

Share

कराओके की धुनों पर महिलाओं ने गाए पसंदीदा गीत, खेलों और मनोरंजक गतिविधियों ने बांधा समां
उदयपुर, 10 सितंबर: यूनिक संगिनी की ओर से 5 सितंबर को ‘इंद्रधनुष के रंग’ थीम पर गाओसा कराओके रेस्टोरेंट में रंगारंग संगिनी मिलन का आयोजन किया गया। इसमें करीब 50 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने कराओके पर अपने पसंदीदा गीत गाए और लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। आरजे मीनल एवं आरजे काव्य ने मनोरंजक खेलों और गतिविधियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया। मंच संचालन मोना करवा ने किया। कार्यक्रम में यूनिक संगिनी की फाउंडर प्रेसिडेंट एवं जोन कॉर्डिनेटर वन्दना दक, अध्यक्ष प्रीति मेहता, उपाध्यक्ष किरण खेरोदिया, सचिव सुप्रिया जैन, कोषाध्यक्ष स्वाति सरूपरिया एवं सहमंत्री भारती शाह सहित कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहीं। मीनाक्षी भंडारी, मोनिका सहलोत, ज्योति मेहता, उपासना पटवा, हेमा मेहता और आरती जैन सहित अन्य सदस्याओं ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम दोस्ती, संगीत और मस्ती के रंगों से सराबोर रहा।