उदयपुर, 21 मई: हिमालय परिवार ने प्रथम ‘सिंधु कुंभ’ सिंधु दर्शन यात्रा के लिए अरविंद जारोली को राजस्थान प्रदेश यात्रा संयोजक मनोनीत किया है। यह नियुक्ति हिमालय परिवार के राष्ट्रीय संयोजक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री दिलबाग सिंह जसरोटिया की अनुशंसा पर की गई। प्रदेश अध्यक्ष शिव स्वामी ने इसकी घोषणा की।
राष्ट्रीय महामंत्री दिलबाग सिंह ने बताया कि सिंधु दर्शन यात्रा का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों की संस्कृति, जीवनशैली और परंपराओं को देशभर के लोगों तक पहुंचाना तथा सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि हिमालय परिवार की कल्पना रही है कि सिंधु तट पर देश के विभिन्न हिस्सों से यात्री एकत्र होकर अपनी संस्कृति और विचारों का आदान-प्रदान करें।
प्रदेश अध्यक्ष शिव स्वामी ने बताया कि अरविंद जारोली वर्ष 2016 से हिमालय परिवार में जिला, संभाग और प्रदेश स्तर पर विभिन्न दायित्व निभा रहे हैं। वे नगर निगम उदयपुर में दो बार पार्षद रह चुके हैं। इसके अलावा जैन कॉन्फ्रेंस राजस्थान युवा शाखा के प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जैन संगठना के प्रदेश मंत्री तथा बड़ी सादड़ी जैन मित्र मंडल उदयपुर के अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय हैं। भाजपा संगठन में भी वे विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।