17वीं नेशनल चेस चैंपियनशिप का समापन

Share

मावली, 4 सितंबर: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मावली में 17वीं नेशनल शतरंज प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। मुख्य अतिथि उदयपुर आईजी गौरव श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि एसपी डॉ. अमृता दुहन रहे। छात्राओं ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद चिरमी और कालबेलिया सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। आईजी श्रीवास्तव ने कहा कि उदयपुर नवोदय विद्यालय ने देशभर में पहचान बनाई है और ग्रामीण क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों को तराशने की जरूरत है। अतिथियों ने हैदराबाद रीजन को ओवरऑल ट्रॉफी प्रदान की। कार्यक्रम में विभिन्न नवोदय विद्यालयों के प्राचार्य, उपप्राचार्य और शतरंज खिलाड़ी अरुण मौजूद रहे। संचालन निवेदिता अंकुर मोदी और सुधीर कुमार ने किया।