संत सुदर्शनाचार्य को आज मिलेगा विक्रम गौरव सम्मान

Share


उदयपुर, 4 सितंबर: अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति की ओर से सनातन संस्कृति, अध्यात्म और धर्म के क्षेत्र में योगदान के लिए संत सुदर्शनाचार्य जी महाराज को 5 सितंबर की शाम महर्षि वेदव्यास सभागार में विक्रम गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। समिति के राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रदीप कुमावत ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान है और अब तक 12 विशिष्ट व्यक्तित्वों को दिया जा चुका है। सुदर्शनाचार्य जी को 13वां सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसी समारोह में आलोक संस्थान की हिरणमगरी शाखा के 50 वर्ष पूरे होने पर विशेष आयोजन होगा। संस्थान की पांच दशक की शैक्षिक यात्रा में योगदान देने वाले 50 शिक्षकों को ‘शिक्षक कृतज्ञता सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।