26 बालिकाओं को लगाई गई एचपीवी वैक्सीन

Share

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्कूल स्तर पर अभियान तेज, ग्रीष्मावकाश से पहले लक्ष्य पूरा करने पर जोर
उदयपुर, 12 मई:
उदयपुर में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को सेंट मैरी स्कूल, फतहपुरा में 14 वर्षीय 26 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुरा की टीम द्वारा किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि बालिकाओं में एचपीवी संक्रमण और सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण कार्यक्रम आरसीएचओ डॉ. राकेश गुप्ता, उप निदेशक डॉ. कैलाश शर्मा और स्कूल प्रबंधन की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. राकेश गुप्ता ने छात्राओं और अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। उप निदेशक डॉ. कैलाश शर्मा ने बताया कि बालिकाओं ने बिना किसी भय के उत्साहपूर्वक टीकाकरण करवाया। वहीं सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले अधिकतम बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।