उदयपुर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Share

मंदिरों में सजे आकर्षक झूले और झांकियां, भजन-कीर्तन से गूंजा शहर
उदयपुर, 4 सितंबर:
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को उदयपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न मंदिरों में विशेष सजावट, आकर्षक झांकियां और विद्युत रोशनी की गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन में भाग लिया। मंदिरों में बाल गोपाल को आकर्षक पोशाक पहनाकर झूले में विराजमान किया गया। शाम होते ही मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। जगह-जगह राधा-कृष्ण की झांकियां सजाई गईं। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिरों में शंखनाद, घंटियों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने आरती कर माखन-मिश्री और पंचामृत का भोग लगाया। शहर में कई स्थानों पर सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए