उदयपुर, 1 मई : उदयपुर में 2 मई (शनिवार) को शहर के 25 से अधिक इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते यह पावर कट किया जाएगा।
बिजली विभाग के अनुसार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी, जिससे शहर के कई रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्र प्रभावित होंगे।
प्रभावित क्षेत्र:
पटेल सर्कल जीएसएस से जुड़े माछला मगरा स्कीम, स्वराज नगर, कैलाश कॉलोनी, जवाहर जैन स्कूल क्षेत्र, काका होटल, रामसिंह जी की बाड़ी, शाही कॉम्पलेक्स, जैन धर्मशाला, आलोक स्कूल, महाराणा प्रताप कॉलोनी, गोविंद नगर, सेक्टर-11, सेक्टर-13, एमपी कॉलोनी, खांजीपीर, दीवान शाह कॉलोनी, गवर्नमेंट प्रेस कॉलोनी, सालवी कॉलोनी, मोगरावाड़ी, शिवाजी नगर, अग्रसेन नगर, उदियापोल, बस स्टैंड, जवाहर नगर, इंद्रानगर बीड़ा, सर्वऋतुविलास और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
बिजली विभाग ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।