नेशनल क्वालिटी टीम ने किया जवास पीएचसी का निरीक्षण

Share

उदयपुर, 22 सितम्बर: राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम (एनक्यूएएस) के तहत खेरवाड़ा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जवास का राष्ट्रीय टीम ने दो दिन निरीक्षण किया। टीम में डॉ. विवेक मिश्रा और डॉ. नवदीप गुप्ता शामिल रहे। सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि राज्य स्तर पर प्रमाणित होने के बाद केंद्र के राष्ट्रीय प्रमाणीकरण के लिए आवेदन किया गया था। 21 और 22 सितम्बर को टीम ने चार विभागों के निर्धारित मानकों की जांच की। एसीएमएचओ डॉ. रागिनी अग्रवाल ने बताया कि सफाई, बायोवेस्ट प्रबंधन, निशुल्क जांच, दवा वितरण, उपकरण और मानव संसाधन सहित विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अजय देव मीणा, डॉ. हिमांशी ताबियार और स्टाफ ने रिकॉर्ड सहित जानकारी दी। राष्ट्रीय प्रमाणीकरण मिलने पर केंद्र को तीन वर्ष तक प्रतिवर्ष 3 लाख रुपए का पारितोषिक मिलेगा।